Menu
blogid : 269 postid : 1125261

कीर्ति वास्तव में ‘आजाद’…

भारतश्री
भारतश्री
  • 46 Posts
  • 92 Comments

पवन कुमार अरविंद
नीम चढ़ा करेला कितना कड़वा हो सकता है, इसका स्वाद कांग्रेस मानसिकता के भाजपा सांसद कीर्ति आजाद ने अपने आचरण से ही व्यक्त कर दिया है। यह भी अफसोशनाक है कि वे ‘नीम’ के एंटिसेप्टिक गुण को ग्रहण नहीं कर सके। उन्होंने केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली को निशाना बनाकर डीडीसीए में भ्रष्टाचार के कई आरोप लगाए हैं। हालांकि इसके चलते भाजपा ने आजाद को निलंबित कर दिया है।
दरअसल, इस आरोप की जड़ में कुछ और है। ये आरोप विशुद्ध रूप से राजनीतिक हैं। बिहार में मृतप्राय कांग्रेस नीतीश-लालू की कृपा से राज्य में सत्तासुख भोग रही है। सरकार में शामिल होते ही कांग्रेस नेताओं की महत्वाकांक्षा इस कदर बढ़ गई है कि वे भविष्य में अपने बलबूते राज्य में सत्तारूढ़ होने की व्यूह रचना बनाने में अभी से जुट गए हैं। लेकिन प्रदेश में कांग्रेस को फिर से मजबूत करने के लिए पार्टी के पास कोई तेज-तर्रार नेता नहीं है। सूत्रों ने बताया कि इस खाली जगह की भरपाई के लिए कांग्रेस के बड़े नेता भाजपा सांसद आजाद पर डोरे डाल रहे हैं। उनके पिता भगवत झा आजाद कांग्रेस के बड़े नेताओं में शुमार थे और बिहार के मुख्यमंत्री भी रहे। कीर्ति आजाद के इसी पृष्ठभूमि के कारण कांग्रेस नेता उनसे संपर्क साध रहे हैं। यह भी संभावना जताई जा रही है कि आजाद अगले कुछ महीनों में कांग्रेस के बैनर तले अपनी कीर्ति की ‘पताका’ फहराएंगे।

Tags:               

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh